महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई बांधकाम कामगार योजना का उद्देश्य राज्य के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को ₹2,000 से ₹5,000 तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
राज्य के कई परिवार अभी भी वित्तीय तंगी के कारण रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में यह योजना उन्हें राहत देने के लिए शुरू की गई है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।
कामगार योजना 2025: ऑनलाइन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, Kamgar Yojana के बारे मैं पूरी जानकारी
बांधकाम कामगार योजना 2025 – मुख्य उद्देश्य
- राज्य के निर्माण कार्यों में लगे असंगठित श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- योजना की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- श्रमिकों को दफ्तर जाने की आवश्यकता न हो, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है।
योजना का संक्षिप्त विवरण (Bandhkam Kamgar Yojana Overview)
| योजना का नाम | बांधकाम कामगार योजना |
|---|---|
| शुरू की | महाराष्ट्र सरकार |
| संबंधित विभाग | राज्य सरकार कल्याण मंत्रालय |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र के निर्माण श्रमिक |
| सहायता राशि | ₹2,000 से ₹5,000 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mahabocw.in |
कौन उठा सकता है लाभ? (Bandhkam Kamgar Yojana Beneficiaries)
महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- वह निर्माण कार्य से संबंधित श्रमिक होना चाहिए।
- कम से कम 90 दिन तक संबंधित क्षेत्र में काम किया होना चाहिए।
- आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- श्रमिक का पंजीकरण महाराष्ट्र श्रमिक कल्याण बोर्ड में होना अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पता प्रमाण
- वोटर ID
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि का प्रमाण
- 90 दिन का कार्य प्रमाण
- बैंक पासबुक (आधार से लिंक होना चाहिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Bandhkam Kamgar Yojana Apply Online Process)
Step-by-step आवेदन प्रक्रिया:
- mahabocw.in पर जाएं।

- वेबसाइट के होमपेज पर “Construction Worker: Registration” विकल्प चुनें।

- पॉपअप फॉर्म में अपना जिला, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और “Proceed to Form” पर क्लिक करें।

- अगली स्क्रीन पर अपना व्यक्तिगत विवरण, पता, पारिवारिक जानकारी, बैंक विवरण और 90 दिनों का कार्य प्रमाणपत्र भरें।

- सभी दस्तावेज़ अपलोड करें, घोषणापत्र को स्वीकार करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

बांधकाम कामगार योजना फॉर्म डाउनलोड लिंक (Download Forms)
| फॉर्म का प्रकार | डाउनलोड लिंक |
|---|---|
| नोंदणी फॉर्म | [डाउनलोड करें] |
| नूतनीकरण फॉर्म | [डाउनलोड करें] |
| 90 दिनों का प्रमाणपत्र | [डाउनलोड करें] |
| आधार सहमति फॉर्म | [डाउनलोड करें] |
| स्वयंघोषणा पत्र | [डाउनलोड करें] |
संपर्क जानकारी (Contact Information)
- हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800-8892-816
- फोन नंबर: (022) 2657-2631 / 2632
- ईमेल: bocwwboardmaha@gmail.com
- पता:
Maharashtra Building And Other Construction Worker’s Welfare Board,
5th Floor, MMTC House, Plot C-22, E-Block,
Bandra Kurla Complex, Bandra (E),
Mumbai – 400051, Maharashtra
बांधकाम कामगार योजना के क्या फायदे हैं?
इस योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे कार्य के दौरान होने वाले हादसों में वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
योजना में कितनी वित्तीय सहायता दी जाती है?
पात्र श्रमिकों को ₹2,000 से ₹5,000 तक की सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
अगर आप महाराष्ट्र में रहने वाले निर्माण श्रमिक हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है। अभी आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।